Independence Day Advertisement
छत्तीसगढ़राज्य

वन्दे मातरम मित्र मंडल: गुलाम कश्मीर के भारत में विलय की मांग, सैकड़ों सदस्य लेह के लिए हुए रवाना 

बिलासपुर । वन्दे मातरम मित्र मंडल के 103 सदस्य जिनमें 40 महिलाएं भी शामिल हैं आज राजधानी एक्सप्रेस से केसरिया जैकेट पहने हाथ में तिरंगा लिए नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मित्र मंडल के संयोजक महेन्द्र जैन ने बताया कि कल 18 जून को वन्दे भारत एक्सप्रेस से जम्मू जायेंगे,एवं 19 जून की सुबह जम्मू से बसों से गुलमर्ग, सोनमर्ग,कारगिल, पेंगांग होते हुए 23 को लेह पहुंचेंगे ।जहां पर लेह में तीन दिवसीय सिन्धु महोत्सव में सम्मिलित होंगे। 27 जून को मनाली,कुरुक्षेत्र होते हुए 1 जुलाई को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से वापिस बिलासपुर पहुंचेंगे। महोत्सव में सम्मिलित होने पूरे देश से 2000 लोग आ रहे हैं, जिनके आवास एवं भोजन की व्यवस्था सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की ओर से की गई है।
यात्रा में जाने वालों में प्रमुख रूप से प्रदीप देशपांडे, महेंद्र जैन, अरविंद गर्ग, प्रफुल्ल मिश्रा, राजेश जायसवाल, रमेश चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, रामकुमार वस्त्रकार, श्याम भाई पटेल, रामचंद्र दुबे, रूपचंद दुबे, नरेंद्र किशोर शर्मा, अनिल किशोर प्रसाद, डॉ. एस के दत्ता, डॉ. गौरी दत्ता, परमेश्वर सोनी, गौतम प्रसाद साहू, अशोक यादव, पुष्प रंजन यादव, सत्येंद्र द्विवेदी, प्रीतम दास मानिक, जयकुमार जैन, अनिल जैन, दिनेश कुमार जैन, प्रभाष चंद्र जैन, अरुण जैन, राधेश्याम जैन, कैलाश जैन राजेश जैन देवेंद्र जैन भूपेंद्र चंदेरिया राकेश जैन सत्येंद्र जैन राजेश सिंह प्रवेश पुरी उमाशंकर गुप्ता हरी सिंह राजपूत रामजस शर्मा राजेश सिंह अनिल गुप्ता बलराम प्रसाद गुप्ता कमलेश शर्मा नित्यानंद अग्रवाल मूलचंद खूंटे जय सिंह चंदेल पुष्प रंजन यादव गौतम साहू प्रीति देशपांडे चारु गर्ग रोहिणी वस्त्रकार विद्याबेनपटेल प्रतिभा दुबे संध्या दुबे कंचनमाला शर्मा रेखा प्रसाद शकुंतला सोनी सरिता अग्रवाल शशि साहू अंजलि साहू रामेश्वरी मानिक हेमा जैन नमिता जैन रश्मि द्विवेदी अंजली यादव साधना जैन संध्या जैन सीमा जैन संगीता जैन वीणा सिंह सुलेखा गुप्ता पूर्णिमा सिंह मधु चौधरी पूर्णिमा सिंह सुनीता अग्रवाल सुरेश अग्रवालआदि हैँ। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को विदाई देने बड़ी संख्या में पहुंच कर फूल मालाओं,पुष्प गुच्छ देकर तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर विदाई दी,विदाई देने वालों में डॉ गायत्री पांडेय, एस एन तिवारी, शैलेंद्र प्रसाद, पार्षद श्रद्धा जैन, कमल जैन, जैन समाज के अध्यक्ष दीपक जैन, जयप्रकाश लाल, बालगोविंद अग्रवाल, पूर्णिमा पिल्ले, मुरलीधर रावलानी, मनहरन लाल वर्मा, महेंद्र पटनायक, सुनील बडज़ात्या, रामसुशील पांडेय, अशोक त्रिपाठी, सुनील पांडे, दीपक पटेल, अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button