छत्तीसगढ़

NTPC USSC Day-2026: पाँच वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव, कर्मचारियों का हुआ सम्मान

रायपुर। एनटीपीसी के यूनिफाइड शेयर्ड सर्विस सेंटर (USSC) का स्थापना दिवस USSC Day-2026 नवा रायपुर में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन यूएसएससी की स्थापना के पाँच सफल वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस विशेष अवसर को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नीरज जलोटा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (WR-II) एवं कार्यकारी निदेशक (USSC) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में यूएसएससी ने अपनी कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन से एनटीपीसी की रणनीतिक एवं परिचालन गतिविधियों को मजबूत आधार प्रदान किया है। उन्होंने विशेष रूप से GeM खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि, सक्रिय रेट कॉन्ट्रैक्ट्स, विक्रेता पंजीकरण एवं वेंडर बेस के विस्तार को यूएसएससी की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ बताया। साथ ही उन्होंने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजिटल एवं आईटी एकीकरण, रेट कॉन्ट्रैक्ट विस्तार और वेंडर एनलिस्टमेंट को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी ने पाँच वर्षों की सफलता का जश्न मनाया।

समारोह को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कर्मचारियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, इन-हाउस स्किट तथा मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनका सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान सहयोग, टीम भावना और संगठनात्मक एकजुटता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर श्री राम भजन मलिक (ईडी, ऐश मैनेजमेंट एवं एनआई), श्री बिद्या नंद झा (ईडी, ऑपरेशन सर्विसेज), श्री हर्ष आहूजा (ईडी, यूएसएससी सी एंड एम) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन:

  1. मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ।
  2. यूएसएससी डे-2026 के अवसर पर केक काटकर पाँच वर्षों की सफलता का उत्सव मनाते अधिकारी एवं कर्मचारी।
  3. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों की आकर्षक प्रस्तुति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button