NTPC नवा रायपुर ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

रायपुर, 5 जून 2026। NTPC नवा रायपुर ने 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ एवं व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिमी क्षेत्र-II के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (Regional Executive Director) एवं ईडी-यूएसएससी, श्री नीरज जलोटा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में NTPC के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक (Ash New Initiatives) श्री राम भजन मलिक तथा श्री नीरज जलोटा द्वारा क्रमशः हिंदी एवं अंग्रेजी में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर की गई।
इसके पश्चात कार्यालय परिसर के समीप “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (Operations Services) श्री बी. एन. झा, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कर्मचारियों को पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हों।



