Independence Day Advertisement
देश

मौसम के मिजाज ने फिर डराया! 40 डिग्री के पार होगा तापमान, अगले 5 दिन तक लू का कहर…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू की मार ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अभी इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में हीट वेव अगले 5 दिन तक जारी रहेगी।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति है और यह इस महीने में दूसरी बार है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से ओडिशा में और 17 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार में उच्च आर्द्रता लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दिल्ली में मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहने और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।

आज राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘आने वाले दिनों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगले तीन से चार दिन में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।’

श्रीवास्तव ने कहा कि नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के करीब पहुंचेगा, लेकिन इसका राजधानी पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसलिए आने वाले सप्ताह में दिल्ली में आसमान साफ ​​रहेगा और बारिश का भी कोई पूर्वानुमान नहीं है।

10 से 20 दिन तक हीट वेव की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः एक से तीन दिन की अवधि की तुलना में चार से आठ दिन लू रहने की संभावना है। पूरे अप्रैल-जून की अवधि में सामान्यतः चार से आठ दिन की तुलना में 10 से 20 दिन तक हीट वेव की संभावना है।

यह स्थिति तब पैदा होती है, जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पर्वतीय क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

यह सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। गंभीर लू की घोषणा तब की जाती है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।

Post Views: 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button