Independence Day Advertisement
छत्तीसगढ़

NTPC नवा रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

NTPC नवा रायपुर में 26 अक्टूबर, 2026 को सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाने के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ।

जहाँ WR-IIHQ कार्यालय में श्री बिद्या नंद झा, ED (OS-R&M) और श्री दीपु ए, GM (USSC-C&M) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में प्रतिज्ञा दिलाई; वहीं CBD बिल्डिंग कार्यालय में श्रीमती संगीता दाश, GM (P&S) और श्री पलाथोटी सुब्बाराजू, GM (USSC – C&M) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में प्रतिज्ञा दिलाई।

इससे पहले, श्री के धिनेश, AGM (Vigilance) ने इस सप्ताह के महत्व और कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए अगले एक सप्ताह में आयोजित की जाने वाली प्रस्तावित गतिविधियों के बारे में बताया। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम है: सत्यनिष्ठा से समृद्धि ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button