Independence Day Advertisement
छत्तीसगढ़

एनटीपीसी नवा रायपुर ने स्वच्छता पर सत्र और निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया

‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक) के तहत एनटीपीसी नवा रायपुर ने 25 सितंबर 2026 को हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए स्वच्छता पर सत्र और निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और कॉलेज, रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें हाउसकीपिंग और कैटरिंग क्षेत्र में काम करने वाले 101 सहायक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर बात करते हुए, श्री प्रवीण गर्ग, जीएम-एचआर ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ कार्यस्थल को भी साफ-सुथरा रखने का अनुरोध किया।

डॉ. रंजीता साहू, पूर्व सीएमओ ने इस साल के थीम – स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत पर जोर देते हुए स्वच्छता पर अपने व्याख्यान में व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व और इसे और बेहतर बनाने के टिप्स दिए।

श्री बालाजी ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स और कॉलेज के जनरल मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. राम गोपाल घृतलहरे की अगुवाई वाली मेडिकल टीम ने प्रतिभागियों की जांच की। डॉ. अजय सिंह ठाकुर, आरएमओ, एनटीपीसी नवा रायपुर और उनकी टीम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button