Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

शिक्षा, पेयजल, कृषि, अधोसंरचना विकास एवं स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

       

शिक्षा, पेयजल, कृषि, अधोसंरचना विकास एवं स्वास्थ्य पर दिया गया जोर
मुंगेली / जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में  कलेक्टर  राहुल देव की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना विकास और पेयजल सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2022-2023 हेतु 22 करोड़ 50 लाख रूपये की विभिन्न प्रस्तावित कार्यों का सेक्टरवार अनुमोदन किया गया। जिसमें पेयजल आपूर्ति के लिए 01 करोड़ रूपए, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय के लिए 50 लाख रूपए, स्वास्थ्य देखभाल के लिए 02 करोड़ रूपए, शिक्षा के लिए 05 करोड़ रूपए, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 50 लाख रूपए, वृद्ध और निःशक्तजन के कल्याण के लिए 50 लाख रूपए, स्वच्छता के लिए 50 लाख रूपए, कृषि एवं अन्य सम्बद्ध गतिविधियां के लिए 03 करोड़ रूपए, कौशल विकास एवं रोजगार के लिए 50 लाख रूपए, सतत् जीविकोपार्जन के लिए 50 लाख रूपए, भौतिक अधोसरंचना के लिए 05 करोड़ रूपए, ऊर्जा और जल विभाजक विकास के लिए 01 करोड़ रूपए, सिंचाई के लिए 50 लाख रूपए, सार्वजनिक परिवहन के लिए 01 करोड़ रूपए, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण के लिए 50 लाख रूपए, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख रूपए की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने प्रतिवर्ष फरवरी माह में खुड़िया में जिला स्तरीय महोत्सव के आयोजन हेतु चर्चा की गई।
           बैठक में लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  धर्मजीत सिंह ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के आर्थिक उत्थान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सामान्य क्षेत्रों के साथ सुदूर वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बैगा आदिवासियों के विकास को भी कार्ययोजना में प्राथमिकता दिया जाए। कलेक्टर  देव ने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे महत्वपूर्ण कार्य सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वीकृत किये गये हैं। जिससे मुंगेली जिला विकास की ओर तीव्र गति से अग्रसर होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर ने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से तैयार किए गए कार्ययोजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि जिले में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, स्वास्थ्य सुविधा अच्छी होगी तो मुंगेली जिला विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक     चंद्रमोहन सिंह, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अम्बालिका साहू, अपर कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी.एस राजपूत, संयुक्त कलेक्टर  नवीन भगत, बिलासपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि, मुंगेली विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि, बिल्हा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि, जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद के सदस्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.