मनेन्द्रगढ़। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी और आरोप लगाने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने चैनपुर चौक पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के
नागपुर मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम ने जानकारी देते हुए बताया की
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी की सहमति से भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर प्रदेश में आदिवासी अस्मिता का मजाक बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बहुत ही गंदा मजाक किया है। इसके पुरजोर विरोध के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नागपुर के द्वारा चैनपुर चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।
इसमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, मण्डल महामंत्री भाजपा नागपुर उर्जित सिंह, युवा मोर्चा नागपुर अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम,महामंत्री संजय यादव, राजेश ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी नागपुर नागेश यादव, नीरज गोयल, कमलेश, दल प्रताप, राजेश साहू, मनोज साहू, उदय टांडिया, प्रकाश, राहुल, संतोष,भूपत, त्रिदेव आदि समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।