Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

400 X 600

400 X 600
.

जिला मुंगेली के शिक्षक को मिला इंदौर में "हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान 2022"

 



मुंगेली / राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच एवं दिव्योत्थान एजुकेशन एन्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) के संयुक्त तत्वावधान में "हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान 2022" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच पर विराट स्वरुप में ३० २०२२ को आयोजित किया जा रहा है। इस वृहद् समारोह में सम्मान पाने हेतु हिंदी साहित्यकार (गद्य, पद्य) कवि, कवयित्री, जीवनपर्यन्त साहित्य सेवी, हिंदी पत्रकारिता, प्राध्यापक, शिक्षक, साहित्यिक संस्था, शोधार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संस्था, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, समाज सेवा, मानव सेवा, दीन दुखियों की सेवा, पशु सेवा, सामान्य व दिव्यांगजन आदि सबको आमंत्रित किया गया था।

जिसमें देश कोने कोने से आये साहित्यकारों, लेखकों, कवियों को हिन्दी भाषा के विभिन्न विद्याओं में उत्कृष्ट रचना के लिए  "हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान 2022" से सम्मानित किया गया। मुंगेली छत्तीसगढ़ से साहित्यकार कवि शिक्षक देव प्रसाद पात्रे को पद्य विद्या में "हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान 2022" से सम्मानित किया गया। देव प्रसाद पात्रे जी शासकीय प्राथमिक शाला सिल्ली में प्रधानपाठक हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कृष्ण कुमार जी अष्ठाना, वरिष्ठ साहित्यकार, प्रधान संपादक "देवपुत्र" थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर विकास दवे निदेशक हिन्दी साहित्य अकादमी भोपाल मध्यप्रदेश ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राजेश दीक्षित कुलपति रेनेसा विश्वविद्यालय इंदौर, और प्रो. डॉ. मानसिंह जी परमार पूर्व कुलपति कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय रायपुर थे। राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के प्रधान संपादक डॉ. पवन मकवाना जी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी मातृभाषा हिन्दी भाषा को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के बीच लोकप्रिय बनाना, वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकारों को हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओं में रचना करने को प्रेरित करना है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.